शिवपुरी। शिवपुरी में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने खुद ही शहर को सेनेटाइज करने का जिम्मा उठा लिया है। भाजपा विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर को सेनेटाइज करने में जुट गए हैं।
शिवपुरी की कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बदरवास में खुद लैजम पकड़कर बस्तियों में सैनिटाइजिंग अभियान चलाया। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस समय देश इस महामारी की चपेट में और इससे निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सबको आना होगा। आम जनता भी जिला प्रशासन का इसमें सहयोग करे और जो भी अपने स्तर से हो सकता है वह करे।
