May 21, 2026

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रभारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

छतरपुर। मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रभारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने आरोपी को पांच हजार पांच सौ रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

दरअसल छतरपुर में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रभारी नीलम तिवारी ने आवेदक जितेन्द्र सिंह से उनकी ग्राम पंचायत में बन रहे 13 शौचालयों के फोटो सत्यापित कर हितग्राही के खाते में रुपए डालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने प्रति शौचालय 500 रुपए के हिसाब से छह हजार पांच सौ रुपए की रिश्वत मांगी थी।

आवेदक ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त सागर में कर दी थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने रेकी कर आरोपी को जनपद पंचायत कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri