April 27, 2026

बी.एम.डब्ल्यू. कार से स्मगलिंग करते पकड़ाए।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
इंदौर में महँगी कार से शराब की तस्करी का मामला समाने आया है।
पुलिस थाना कनाड़िया  द्वारा रात चेकिंग की जा रही थी । तभी एक बीएमडब्ल्यू कार निकली उसे रोकने के बाद पुलिस द्वारा तलाशी ली गई कार में अवैध रूप से विदेशी मदिरा रखे हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

     रात्रि में थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कनाडिया बायपास ब्रिज के पास, राऊ तरफ से इंदौर की ओर आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक HR-70/B-6353 को रोक कर उसमे अवैध रूप से रखी हुई 21 बोतल महंगे ब्रांड की विदेशी मदिरा,जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹48000 है,को जप्त करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने मौके  कार चला रहे एक आरोपी मिथुन पिता बालकराम लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम छैतीपुर,करैरा जिला शिवपुरी हाल-अपोलो डीबी सिटी इंदौर को गिरफ़्तार कर लिया है।मौके से एक आरोपी आनंद बघेल भागने में सफल हो गया है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब के स्रोत एवं उसके परिवहन के संबंध में भी तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
         उक्त सफल कार्यवाही में थाना कनाड़िया के उप निरी रितेश यादव,उप निरी बलवीर सिंह रघुवंशी, आर. नीरज गुर्जर आर. प्रदीप पटेल, आर मुजफ्फर शेख की प्रमुख भूमिका रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri