भोपाल। चीन के साथ हुए विवाद के बाद सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 4जी अपग्रेड और मोबाइल टॉवर में उपयोग होने वाले उपकरणों पर रोक लगा दी है। देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी बीएसएनएल चीनी उपकरणों के उपयोग पर चरणबद्ध तरीके रोक लगाएगा। साथ ही नए कार्यों में भी चीनी उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बता दे कि बीएसएनएल चीनी कंपनी ‘जेडटीई’ से मोबाइल टॉवरों के लिए करीब पांच हजार रुपए के उपकरण खरीदता है। इनमें से 100 करोड़ रुपए के उपकरण मध्यप्रदेश में उपयोग किए जाते हैं। लेकिन अब बीएसएनएल धीरे-धीरे चीनी उपकरणों पर निर्भरता खत्म करने जा रहा है। साथ ही नए उपकरणों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
बीएसएनएल के अफसरों का कहना है कि सुरक्षा के कारणों के चलते चीनी उपकरणों का उपयोग धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। प्रदेश में बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक रहे जीसी पांडे ने भी माना है कि चीनी सामान पर सख्ती से रोक लगाने का सही समय है। सरकार को इन उपकरणों को भारत में ही बनाने के लिए कारखाने खोलने चाहिए ताकि आत्मनिर्भरता आ सके।
