दमोह। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध चकेरी मेले में पहुंची पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार का मेले में बाल अवतार देखने को मिला। विधायक ने मेले में बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने बच्चों के साथ मिकी माउस झूला, जंपिंग पैड का भी भरपूर मजा लिया। इसके बाद मेले में जमकर खरीदारी भी की। विधायक को बच्चों की तरह मस्ती करते देख वहां मौजूद लोग भी खुश हो गए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं के साथ, बच्चों के साथ आनंदित महसूस कर रही हूं। मेरे द्वारा प्रयास कर मेले का विस्तार जिला स्तर मेले से प्रदेश स्तर मेले के रूप में किया जाएगा। इससे बुंदेली परम्परा को नई पहचान मिलेगी। चकेरी के मेले में फिल्मी गानों के डांस व राई नृत्य भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
