May 20, 2026

फर्जी डिग्री के आरोप में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव निलंबित

छतरपुर। शासन ने फर्जी डिग्री के आरोप में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी छतरपुर के कुलसचिव को निलंबित कर दिया है। कुलसचिव फर्जी पीएचडी की डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे थे।

अक्सर विवादों में रहने वाली बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी छतरपुर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। यूनिवर्सिटी में कुलसचिव के पद पर पदस्थ पीके पटेरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीके पटेरिया फर्जी पीएचडी की डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे थे। उन्होंने फर्जी डिग्री नेशनल यूनिवर्सिटी जोधपुर, राजस्थान से प्राप्त की थी।

मामला सामने आने के बाद शासन ने तत्काल प्रभाव से पीके पटेरिया को निलंबित कर, सागर मुख्यालय में अटैच किया है। बता दें कि पीके पटेरिया काफी समय से छतरपुर में पदस्थ थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri