इंदौर। गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम से पहले दो कांग्रेसी नेता एक-दूसरे से भिड़ गए। इस मामले में कांग्रेसी नेता देवेंद्र यादव ने दूसरे कांग्रेस नेता चंदू कुंजीर के मुकदमा दर्ज करवाया है। इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि चंदू कुंजीर एक भूमाफिया हैं और अपने फायदे के लिए कांग्रेस पार्टी में हैं। वह विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की मदद करता हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी को कार्रवाई करना चाहिए।
बता दे कि रविवार को गांधी भवन स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री के आने से पहले देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुँच गया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर मुक्के और थप्पड़ बरसा दिए। दोनों नेताओं को लड़ते देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने दौड़ कर अन्य नेताओं के साथ इन्हें अलग किया।
