उज्जैन। दो दिन पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम करने उज्जैन पुलिस ने पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
दरअसल उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने योगेश सांगते पर हुई कार्रवाई के विरोध में पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर चक्का जाम किया था। भाजपा नेता बीजेपी के जिला महामंत्री योगेश सांगते की गिरफ्तारी और रासुका लगाने का विरोध कर रहे थे।
बता दे कि योगेश सांगते ने सीएए को लेकर हो रहे विरोध को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर पुलिस ने योगेश सांगते पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रासुका लगाई थी।
