May 23, 2026
Screenshot

भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई करेगी आदेश जारी।

Xpose Today News
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सीबीआई जांच होगी। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पत्र जारी कर दिया है। दरअसल ट्विशा शर्मा की मौत के बाद परिजनों का आरोप था की भोपाल पुलिस ठीक तरह से जांच नहीं कर रही है। जबकि सरकार हर संभव मदद कर रही है।
“मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी। अगर कोर्ट दोबारा पोस्टमॉर्टम के आदेश देता है, तो सरकार पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेगी। ”

“भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज गिरीबाला की बहू ट्विशा शर्मा की 11 मई को मौत हो गई थी। वह प्रेग्नेंट थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से पति फरार है।

“ट्विशा मूल रूप से यूपी के नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी पिछले साल दिसंबर में भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से हुई थी।
“दोनों की डेटिंग एप से मुलाकात हुई बाद में परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 को शादी की थी।
“ट्विशा ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। वह चार तेलुगु फिल्मों और कई विज्ञापनों में काम कर चुकी थी।” समर्थ जिला कोर्ट में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरीबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं।

“ट्विशा मौत से पहले घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज में वह रात के समय अकेले सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाती दिखाई दी। 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से घर लौटी थी। टीवी देखते समय उसकी मां का फोन आया। बात करते हुए वह छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। रात करीब साढ़े दस बजे ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।”

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri