भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ और योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने भोपाल के मिंटो हाल में ऑल्टरनेट प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग वर्कशॉप का शुभारंभ किया। कार्यशाला में विभिन्न बैंकों के प्रमुख, वित्तीय विशेषज्ञ, औद्योगिक घरानों, अधोसंरचना निर्माण संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ शासन के विभागीय अधिकारी भी मौजूद है।
इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं यहां कुछ बताने नहीं बल्कि यहां पर जो निचोड़ निकलेगा उसको जानने आया हूं। यह हर सरकार के लिए चैलेंज है। हमें परिवर्तनों को स्वीकार करना होगा। युवा इस देश का निर्माण करने वाला है। हमें ऐसा वातावरण बनाना होगा कि ज्यादा से ज्यादा इकोनॉमी जनरेट हो। हमें अपने खनिज संसाधनों का सही से उपयोग करना है। हमें सोचना होगा कि हमारे पास जमीन है, हम उसका उपयोग कैसे कर सकते हैं।
बता दे कि प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग वर्कशॉप में वैकल्पिक वित्तीय प्रबंधन के संबंध में विचार-विमर्श होगा। इस दौरान बजट के परंपरागत स्रोतों पर निर्भरता कम कर वैकल्पिक वित्तीय स्रोत तलाशे जाएंगे। योजनाओं को स्व-वित्त पोषित करने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा कार्यशाला में सामाजिक क्षेत्र, जल संसाधन व कृषि, अधोसंरचना निर्माण और ऊर्जा व औद्योगिक विकास पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इस दौरान जो भी सुझाव मिलेंगे, उन्हें आगामी बजट में भी शामिल किया जाएगा।
