May 20, 2026

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर में, किसान ऋण माफ़ी योजना के साथ करेंगे कई विकास कार्यों का शुभारंभ

इंदौर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ एक दिन के दौरे पर इंदौर आ रहे है। कमलनाथ इंदौर में मंत्री जीतू पटवारी की विधानसभा क्षेत्र में किसान ऋण माफ़ी योजना के साथ ही कई विकास कार्यों का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री इंदौर में भी अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कमलनाथ इंदौर के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते है।

दरअसल मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 बजे मुख्यमंत्री आशा कन्फ्रेक्शनरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में CII के कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ पीथमपुर उद्योगिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे मंत्री जीतू पटवारी की विधानसभा क्षेत्र राऊ में जीतू पटवारी द्वारा आयोजित किसान ऋण माफ़ी व विकास कार्यों के शुभारम्भ में शामिल होंगे।

अंत में मुख्यमंत्री कमलनाथ शाम 6 बजे होटल रेडिसन ब्लू में “देवी” पुरुस्कार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे कमलनाथ इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri