May 20, 2026

एक्शन में शिवराज, आधी रात कोरोना पर मंथन, जबलपुर और भोपाल में कर्फ़्यू

भोपाल। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने आधी रात को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे बचाव और उपचार के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। शिवराज ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जबलपुर और भोपाल में हुए पूरी तरह लाकडाउन करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान इन जिलों के शहरी क्षेत्रों में पूरी तरह कर्फ्यू की स्थिति रहेगी। इस दौरान सिर्फ अत्यावश्यक वस्तुएं और सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए यह कड़े कदम उठाए गए हैं। इस दौरान दूध, किराना, सब्जी और दवाई की सप्लाय जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से हम कोरोना को निष्प्रभावी करके ही दम लेंगे। शिवराज ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

बता दे कि अभी तक प्रदेश में 39 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति है। शिवराज ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे लोगों को एक जगह जमा न होने दे। कोरोना वायरस को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसके फैलाव की चैन को खत्म करें। लॉकडाउन के दौरान प्रोसेस इंडस्ट्री चालू रहेगी ताकि मास्क, सेनेटाइजर की कमी न पड़े। उन्होंने संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों के लिए बनायी गयी रिस्पाँस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों में संक्रमण से संभावित व्यक्तियों को अलग रखने के लिए पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह की तैयारियाँ रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य प्रदेशों की स्थिति का संज्ञान लेते हुए प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी उपाय करें जो संभव हो। जरूरी उपकरणों की आवश्यकता का अनुमान लगाकर अभी से आदेश प्रेषित करें। इस संबंध में भारत सरकार से भी सहायता का आग्रह किया जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri