छतरपुर। नर्मदा शिप्रा न्यास समिति के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने पोकलैंड मशीन लोड कर भाग रहे ट्राले को पकड़ा। इस दौरान एसडीएम, खनिज अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था।
दरअसल कंप्यूटर बाबा छतरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान रामपुर घाट (केन नदी) पर उन्होंने पोकलैंड मशीन लोड कर भाग रहे ट्राले को पकड़ा। विभाग ने पुलिस बल के साथ जब्त की कार्यवाही की। बता दे कि इससे पहले कंप्यूटर बाबा ने नरसिंहपुर जिले में भी तीन पोकलेन और एक जेसीबी मशीन पकड़ी थी।
