May 21, 2026

आईफा अवार्ड को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

भोपाल। आईफा अवार्ड को लेकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अपनों का भी विरोध झेलना पड़ रहा है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी आईफा अवार्ड पर सवाल उठाए हैं।

लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “मैं फिल्म उद्योग का एक बड़ा समर्थक हूं क्योंकि यह बहुत सारे रोजगार प्रदान करता है। लेकिन आईफा अवार्ड ऐसे समय हो रहा है जब डेली कॉलेज में परीक्षाओं का समय है। ऐसे समय डेली कॉलेज में आयोजन का विचार अच्छा नहीं है। इसलिए आयोजन स्थल को लेकर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि इस बार आईफा अवार्ड का आयोजन मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 27 मार्च इंदौर के डेली कॉलेज में आईफा रॉक्स होगा। 28 मार्च को लता मंगेशकर विशेष प्रस्तुति देगी। वहीँ 29 मार्च को आईफा अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अवॉर्ड्स के दौरान होस्ट सलमान खान और रीतेश देशमुख होस्ट होंगे। इस दिन कटरीना और जैकलीन भी परफॉर्म करेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri