इंदौर। इंदौर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अचानक जयपुर से इंदौर पहुँच गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही उनके समर्थक बाणगंगा स्थित उनके निवास पर पहुंच गए हैं। वहीँ इंदौर आने के कारण संजय शुक्ला के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
बता दे कि संजय शुक्ला कांग्रेस के उन विधायकों में शामिल हैं, जिनकों विशेष विमान से जयपुर के एक रिसोर्ट में ले जाया गया था। गुरुवार को संजय शुक्ला अचानक जयपुर से इंदौर पहुँच गए हैं। संजय शुक्ला ने इंदौर पहुंचने की वजह को निजी वजह बताया है। जबकि बताया जा रहा है कि संजय शुक्ला किसी नाराजगी के चलते वापस लौट आए हैं, इस बात को लेकर संजय शुक्ला खुद ही खुलासा करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले संजय शुक्ला के भाजपा में शामिल होने की भी खबरे सामने आई थी, लेकिन इन ख़बरों का संजय शुक्ला ने भी खंडन किया था।
