May 10, 2026

भोपाल आकर नामांकन दाखिल करेंगे सिंधिया, बीजेपी की भव्य तैयारियाँ

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वहीँ शुक्रवार को सिंधिया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

दरअसल सिंधिया गुरुवार दोपहर तीन बजे भोपाल पहुंचेंगे। ऐसे में भाजपा ने सिंधिया के भव्य स्वागत की तैयारी कर ली हैं। खबर है कि भोपाल एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड़ शो निकला जाएगा। भाजपा ने पूरे शहर में सिंधिया के स्वागत में पोस्टर लगाए हैं। भाजपा कार्यालय में सिंधिया का स्वागत करने के लिए भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर से बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सिंधिया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने के बाद से प्रदेश में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब तक सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri