उज्जैन। आईपीएस मीट में उज्जैन एसएसपी सचिन अतुलकर के डांस पर विवाद खड़ा हो गया है। सचिन अतुलकर पर आरोप है कि उन्होंने डांस के दौरान अपना एक पैर शिवलिंग पर रख दिया था। हालाँकि सचिन अतुलकर ने इन आरोपों से इंकार किया है।
दरअसल भोपाल में चल रही आईपीएस मीट में गुरुवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान उज्जैन एसएसपी सचिन अतुलकर प्रस्तुति दी। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी ने सचिन अतुलकर के वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, “उज्जैन SP सचिन अतुलकर द्वारा भगवान महाकाल पर जूता रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तत्काल उज्जैन से हटाया जाए।“
वहीँ एसएसपी अतुलकर ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि मैं तो शिवलिंग से काफी दूर था, इसलिए मेरा पैर शिवलिंग से टच हुआ ही नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो में भी मेरा पैर शिवलिंग से दूर नजर आ रहा है।
