उमरिया। प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उमरिया में सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पंहुचे प्रदीप जायसवाल ने कहा कि पिछले 15 सालों से भाजपा के शासन काल में जिम्मेदार रेत का पैसा खा गए। रेत की राशि सरकार के खाते में जमा ही नहीं हुई।
प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार की नई नीति के तहत रेत से 800 करोड़ की आय का अनुमान है। सोना बाक्साईट एवं हीरे की खदानों की नीलामी से प्रदेश को 60 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। चोरी की गुंजाइश समाप्त हो गई है। खनिज आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
