सीहोर। वीजा नियमों के उल्लंघन मामले में सीजेएम कोर्ट ने बर्मा देश से आए 6 जमाती सहित आठ लोगों को जेल भेजा है। बर्मा देश से आए जमाती पर्यटन वीजा लेकर भारत आए थे लेकिन इन्होने वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए धार्मिक यात्रा की।
जेल भेजे गए लोगों में बर्मा देश से आए 6 जमाती के अलावा एक बिहार और एक झारखण्ड में रहने वाले जमाती है। पर्यटन वीजा पर जमाती ने धार्मिक यात्रा कर निजामुद्दीन मरकज में भाग लिया। इसके बाद भोपाल आए और फिर सीहोर की कस्बा स्थित पुख्ता मस्जिद में रह रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने इन्हें जाँच में दोषी पाया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहाँ न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है।
