May 19, 2026

कैदी के परिजनों से रिश्वत लेने के मामले में उप जेल अधीक्षक निलंबित

सीहोर। कैदी के परिजनों से पैसे लेने के मामले में जेल प्रहरी के बाद अब उप जेल अधीक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ कार्याल ने इस मामले में उप जेल अधीक्षक की भी संलिप्तता पाई थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल दो दिन पहले जिला जेल के प्रहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में जेल प्रहरी कैदी के परिजनों से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भोपाल केंद्रीय जेल अधीक्षक ने जेल प्रहरी को तत्काल निलंबित कर दिया था। वहीँ जाँच के बाद अब भोपाल जेल डीजी ने जिला जेल के उप जेल अधीक्षक पीएन प्रजापति को भी निलंबित कर दिया गया है।

जानकरी देते हुए सीहोर जेल अधीक्षक संजय सेहलाम ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ था, उसकी प्रारंभिक जांच मेरे द्वारा और भोपाल से आई टीम के द्वारा की गई थी। मामले सामने आते ही जेल प्रहरी सुनील गुप्ता को निलंबित कर दिया था। वहीँ मामले में महानिदेशक जेल के निर्देश अनुसार प्रतिवेदन तैयार किया गया था और वरिष्ठ कार्यलाय को प्रेषित किया गया था। वरिष्ठ कार्याल ने मामले में उप जेल अधीक्षक की भी संलिप्तता पाई, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri