May 17, 2026

आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ डिप्टी सेक्रेटरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल। आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ डिप्टी सेक्रेटरी लखन सिंह टेकाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सोमवार को शाम को उनका शव बागमुगालिया स्थित डुप्लेक्स में पाया गया है। बागसेवनिया पुलिस का अनुमान है कि लखन सिंह टेकाम की मौत दो दिन पहले ही हो गई होगी। वह लॉकडाउन के दौरान ही सरकारी आवास से इस डुप्लेक्स में शिफ्ट हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखन सिंह टेकाम शराब पीने के आदि थे और रक्षाबंधन के बाद से ही ऑफिस नहीं जा रहे थे। उनकी पिछले काफी दिनों से पत्नी से भी बातचीत बंद थी। उनकी पत्नी ज्योति अपने बेटे के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी जबकि वह फर्स्ट फ्लोर पर रहे थे। बातचीत बंद होने के कारण उनकी पत्नी रोजाना भोजन की थाली उनके कमरे के बाहर रखकर चली जाती थी।

जब लखन ने दो दिनों तक अपने कमरे के बार से भोजन की थाली नहीं उठाई तो ज्योति को शक हुआ। सोमवार को शाम को ज्योति ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर लखन मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। संभवत: उनका लीवर डैमेज हुआ होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri