भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को 25 करोड़ रुपए में खरीदना चाहती है।
दरअसल सोमवार को दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्र में सहमती बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूसरा उपमुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहा है। दोनों कांग्रेस विधायकों को फ़ोन करके 25 करोड़ से लेकर 35 करोड़ का ऑफर दे रहे हैं।
हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि यह मध्य प्रदेश है, कर्नाटक नहीं। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश सफल नहीं होगी।
