भोपाल। मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस को लेकर हो रहे चुनाव की प्रकिया विवादों में घिर गई है। उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से पहले उनका इंटरव्यू लिया जा रहा है। इसको लेकर पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी प्रकिया को लेकर अपने ही नेताओं पर सवाल उठा रहे है और सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं।
बता दे कि मध्य प्रदेश में सात साल बाद यूथ कांग्रेस के चुनाव हो रहे है। इस बार प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला महासचिव और जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों का इंटरव्यू लिया जा रहा है। इंटरव्यू में पास होने के बाद ही प्रत्याशी चुनाव में भाग ले पाएँगे। इस नई व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़े किए है। कई युवा नेता इंटरव्यू न देने की बात कह रहे हैं। प्रदेश में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक कृष्णा घाडगे ने भी प्रकिया पर सवाल उठाए है।
