भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से भाजपा पर आरोप हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए पांच भाजपा नेताओं के नाम जारी किये है। दिग्विजय सिंह के अनुसार यह पांच भाजपा नेता हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल है।
दिग्विजय सिंह ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर लिखा है कि, “मध्य प्रदेश में भाजपा की horsetrading खुल कर सामने आ गयी। लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। सभी विधायकों को आभार।“ वहीँ दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “भाजपा में इस horsetrading के लिये ज़िम्मेदार 1- शिवराज चौहान, 2- नरोत्तम मिश्रा, 3- संजय पाठक, 4- विश्वास सारंग, 5- भूपेन्द्र सिंह। मोदी-शाह जी काला धन आप की पार्टी में ही है आप विदेशों में कहाँ ढूँढते हो!”
गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेसी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है। वहीँ शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है। अगर कांग्रेस सरकार अपने ही बोझ से गिर जाती है तो हो जाने दो।
