April 27, 2026

सीहोर में पप्पू के ढाबे के पास इंदौर की कार का भीषण एक्सीडेंट। महू के रहने वाला परिवार था कार में सवार।

 

Xpose Today News

इंदौर के पास महू के रहने वाले एक परिवार का सीहोर में सैकड़ाखेड़ी बाईपास सीहोर, पप्पू ढावा के पास कार और आयशर ट्रक का भीषण एक्सीडेंट हो गया। कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हुई। इस एक्सीडेंट में कार में सवार 2 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई 03 लोग घायल है, कार में सवार सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। यह सभी सांघी स्ट्रीट महू के रहने वाले हैं।

सीहोर कोतवाली पुलिस के मुताबिक़ सैकड़ाखेड़ी बायपास के आगे पप्पू ढावे के पास कार और आयशर ट्रक का भीषण एक्सीडेंट हुआ, जिसमे 02 लोंगो की मौके पर मौत हो गयी व 03 लोग घायल है, घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीहोर भिजवाया गया था जिनकी हालात गम्भीर होने से भोपाल रिफर किया गया।

*नाम पता मृतक* –

1.संध्या नेमा पति सुनील नेमा, उम्र 55 साल, निवासी 211 सांघी स्टेट महू इंदौर

2.मृदंग नेमा पिता संजीव नेमा, उम्र 28 साल, निवासी महू इंदौर

*नाम पता घायल-*

1.सुनील कुमार पिता अर्जुन लाल नेमा, उम्र 60 साल

2. संजीव नेमा

3.नीलम नेमा, तीनो निवासी इंदौर

             कार चालक सुनील नेमा की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 0/25 धारा 106(1), 281, 125(a) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी ट्रक क्रमांक mp 09 gh 1007 चालक  को राउंडउप किया जाकर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri