May 16, 2026

बड़े शहरों की तर्ज पर सतना नगर निगम की कवायद, प्रमुख चौराहों को बनाया जाएगा प्रेरणा केंद्र

सतना। सतना नगर निगम भी बड़े शहरों की तरह चौराहों के सौन्दर्गीकरण की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों को प्रेरणा केन्द्र के रूप में विकसित कर रहा है। इसी के तहत नगर निगम ने मुख्य सिविल लाइन चौराहे पर आई लव सतना व लाइटिंग सहित एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया।

इसके अलावा इसी रोड़ पर जवाहर नगर स्टेडियम के पास स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के समीप धवारी चौराहे पर सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं की प्रतिमाओं का समूह निर्मित किया गया है। इसमें ग्रीनरी और लाइटिंग लगाने रात में और अधिक आकर्षक दिखता है। इन प्रतिमाओं को इंदौर से मंगवाया गया है। यह न केवल आकर्षक लग रहा है बल्कि लोगों को सूर्य नमस्कार के प्रति जागरूक भी कर रहा है।

विगत वर्ष शहर में अन्य चौराहों में कई गए सौंदर्यीकरण में यह शहर का चौथा ऐसा स्थान है जिसे देखकर लोग गौरवांवित हुए। लोग यहाँ आकर जमकर सेल्फी ले रहे हैं। बनकर पूर्ण होने के बाद सुबह से ही लोगो के सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

इसी मार्ग पर कलेक्ट्रेट का पश्चिमी मार्ग जिस स्थल पर मिलता है। उस कॉर्नर पर आकर्षक पहाड़ी और झरने का निर्माण किया जाने की भी खबर है। जिसमे अत्याधुनिक लाइटें लगाकर इसे और सुंदरता प्रदान की जाएगी। चारों ओर ग्रीन प्लेस बनेगा। हर कॉर्नर पर आकर्षक मार्डन आर्ट की कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इसके आसपास लोगों के बैठने की संरचना भी तैयार की जाएगी। जिसमे प्रतिमाओं को देखकर लोग योग कर सकेंगे और दर्शक दीर्घा में 100 से अधिक लोग बैठ सकेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri