May 17, 2026

परिवार ने एसपी के पैरों में बैठ गुहार लगाई तब जाकर हुई एफआईआर

शिवपुरी। शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने एसपी ऑफिस में धरना दिया। यही नहीं एक परिजन ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार के साथ एसपी के पैरों में सिर रख दिया। बाद में जब मामले में तूल पकड़ा तो देर शाम को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

दरअसल शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू वृंदावन शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के द्वारा लिखे सुसाइड नोट में अधिकारी व बाबुओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतक बाबू के परिजनों का आरोप था कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है और दोषियों को बचा रही है।

शुक्रवार को मृतक बाबू के परिजन महिलाओं व अन्य सदस्यों के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने वहीं धरना दे दिया। इस दौरान परिजनों ने एसपी से मांग की कि इस मामले में एफआईआर हो। मृतक बाबू के पुत्र गिरीश शर्मा ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह स्वयं अपने प्राण दे देंगे। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाए कि वह जब कलेक्टर अनुग्रहा पी से मिलने गए तो उन्होंने भी उनके मुलाकात नहीं की। उन्होंने आरोप लगाए कि इस मामले में डीईओ सहित अन्य बाबूओं को बचाने का प्रयास हो रहा है।

इस दौरान उनके एक परिजन ने अपना सिर एसपी के पैरों में रख दिया और गुहार लगाई कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो और जो लोगों के नाम सुसाइड नोट में हैं उन पर कार्रवाई हो। एसपी के पैरों में सिर रखने का मामला तूल पकड़ा तो देर शाम को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार सहित विभाग के अन्य बाबूओं पर मामला दर्ज कर लिया।

बता दे कि वृंदावन शर्मा द्वारा 28 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में कलेक्टर शिवपुरी ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच दल गठित किया है। उक्त संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को अपना पक्ष रखना हो तो वह कलेक्टोरेट कार्यालय में 8 जुलाई की सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रख सकता है। वहीं घटना के दूसरे दिन से डीईओ कटियार छुट्टी लेकर गए और वापस नहीं लौटे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri