मंदसौर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से मंदसौर किसान आंदोलन जुड़े लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने सिंधिया के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपनी नाराजगी जाहिर की और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बता दे कि भाजपा की सदस्यता लेने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पहले भाषण में मंदसौर किसान आंदोलन का जिक्र किया था। इसको लेकर किसान नेता अमृत राम पाटीदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, किसान आंदोलन के समय कमलनाथ और सिंधिया ने मंदसौर के किसानों के नाम पर पूरे प्रदेश में वोट मांगे। यहाँ के किसानों ने कहा था कि मर जाएंगे लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनाएंगे। इस दौरान सिंधिया मंदसौर आए थे और शहीद किसान के घर जाकर परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया था। आज वहीँ किसान सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। सिंधिया ने किसानों के साथ छलावा किया है।
