शिवपुरी। शिवपुरी में मारुति वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी मारुति वैन जलकर खाख हो गई।
हादसा शिवपुरी जिले के करैरा तहसील की सिद्धेश्वर कॉलोनी टीला रोड पर हुआ। यहाँ मारुति वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी मारुति वैन जलकर खाख हो गई। वह तो गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
