विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भी कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। विदिशा के सिरोंज में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज तब्लीगी जमात से जुड़ा हुआ है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सिरोंज में आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है।
विदिशा में सामने आए कोरोना पॉजिटिव मरीज का नाम इमरान है और वह असम का रहने वाला है। वह 10 लोगों के ग्रुप में तब्लीगी जमात में आया था। मामला सामने आने के बाद मरीज को देर रात विदिशा लाया गया और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
दूसरी तरफ सिरोंज में आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है। इस दौरान सिर्फ दूध और दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी। सिरोंज के अलावा पूरे जिले में लॉकडाउन जारी रहेगा।
