May 16, 2026

लहसुन और मेथी से भरे गायब हुए ट्रक का खुलासा, ख़ुद ट्रक मालिक ने रची थी साजिश

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गायब हुए लहसुन और मेथी से भरे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शिवपुरी के रहने वाले ट्रक मालिक और ड्राइवर ने ही इस माल को गायब किया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मनासा से मुजफ्फरनगर के लिए ट्रक रवाना हुआ था। ट्रक में करीब 26 लाख रुपये की कीमत का लहसुन और मैथी भरा हुआ था। यह ट्रक जब शिवपुरी पहुंचा तो ट्रक मालिक और ड्राइवर ने इस माल को गायब कर दिया।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू की तो इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और माल भी बरामद कर लिया है। चोरी गया ट्रक माल सहित कोटा राजस्थान से बरामद किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri