दमोह। दमोह में जिले में लोहे की चद्दर से भरे ट्रक का अगला हिस्सा 10 फीट ऊपर उठ गया। पीछे की तरफ भार ज्यादा होने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि उस समय ट्रक के पीछे कोई वाहन नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल लोहे की चद्दर से भरा ट्रक तेंदूखेड़ा से जबलपुर मार्ग पर 27 मील के पास स्पीड ब्रेकर पर उछला। इससे ट्रक का भार पीछे हो गया। इस कारण ट्रक का अगला हिस्सा 10 फीट ऊपर उठ गया।
