May 18, 2026

सियासी गलियारों तक पहुंचा राजगढ़ का बवाल, BJP की FIR की मांग तो सरकार कर रही बचाव

राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सीएए के समर्थन में रैली के दौरान हुआ बवाल अब सियासी गलियारों तक पहुँच गया है। बीजेपी कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर की मांग कर रही है। इसी बीच कमलनाथ सरकार की तरफ से यह साफ़ कर दिया गया है कि कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर नहीं होगी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राजगढ़ प्रशासन का बचाव किया। इस मसले पर आज बीजेपी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के बीच ट्विटर वार चल रहा है।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेता शिवराज सिंह, गोपाल भार्गव और कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को ब्यावरा पहुंचेंगे। यहाँ भाजपा नेता कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर कार्रवाई की माँग करेंगे। दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार में कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के हमले के बाद दोनों अधिकारी अपना बचाव कर रही थीं। इसलिए सरकार इनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले में कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है। वहीँ सोमवार को ब्यावरा पहुंचे पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने इस घटना के लिए दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। विश्वास सारंग ने कहा कि ब्यावरा में हुई पूरी घटना की स्क्रिप्ट दिग्विजय सिंह ने लिखी थी। उन्होंने इस घटना की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की है।

इस घटना को लेकर सियासत भी जोरों पर है। भाजपा-कांग्रेस के तमाम नेता ट्वीट कर माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश ने इस घटना को बर्दाश्त के बाहर बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि, “प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी जनता की जिस प्रकार से प्रशासनिक सेवा कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपनी दमनकारी नीतियों में अंग्रेजी ईस्टइंडिया कंपनी से भी आगे निकल चुकी है। आखिर जनता कब तक आपके कुशासन की शिकार होती रहेगी”

वहीँ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि, “बेहद शर्मनाक है कि राजगढ़ में भाजपा के नेताओं ने महिला अधिकारियों का कर्तव्य के निर्वहन पर अपमान किया,बाल खींचे, कपड़े खींचे , धक्का दिया और जो भाजपा नेता बहन-बेटियों के सम्मान के बड़े-बड़े दावे करते थे ,वही आज उन महिला अधिकारियों के अपमान के बाद उन्हें ही कोस रहे है?”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri