होशंगाबाद। कोरोना वायरस से इस समय भले ही पूरे देश में क्रिकेट सहित अन्य मैदानी खेलों पर प्रतिबंध हैं। लेकिन होशंगाबाद में पुलिस रात के समय जमकर क्रिकेट का मजा ले रही है। जिले की पिपरिया पुलिस आधी रात को शहर के मुख्य चौराहे पर क्रिकेट खेलकर अपनी थकान मिटा रही हैं।
दरअसल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस कारण पुलिसकर्मी 24 घण्टे ड्यूटी पर तैनात है। कई जगह पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ रही है। इस बीच होशंगाबाद में रात के समय जब पुलिसकर्मियों को समय मिलता है तो वह क्रिकेट खेलकर अपनी थकान मिटा रहे हैं। आधी रात को शहर के मुख्य चौराहे पर पिपरिया पुलिस ने जमकर चौके-छक्के लगाए।
