Xpose Today News
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने ऑन लाइन ठगी गैंग के दो मास्टर माइंड को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट और दूसरे को गुजरात से धरदबोचा। इनकी गैंग में कुल 19आरोपी हैं जो देशभर में ऑन लाइन ठगी का नेटवर्क संचालित करते हैं। इंदौर की एक महिला के साथ इस गैंग ने 1 करोड़ रूपए से ज़्यादा की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सरगर्मी से इन आरोपियों की तकनीकी टीम के माध्यम से तलाश कर रही थी।
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित NCRP पोर्टल 1930 पर 59 वर्षीय महिला इंदौर निवासी महिला ने शिकायत की जिसमें कि उन्हें अज्ञात ठग गैंग के द्वारा स्काइप एवं व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर अलग–अलग शासकीय विभाग(CBI,RBI, पुलिस आदि) का अधिकारी बताकर डिजीटल अरेस्ट 09-11-2024 से 12-11-2024 तक (04 दिवस तक) मनीलोंडरिंग केस में जेल जाने का डर बताकर किया फिर उनकी निजी एवं बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, बैंक अकाउंट, FD , शेयर्स आदि के रुपयों की जांच करने के नाम से ऑनलाइन 1 करोड़ 60 लाख रुपए लेकर उनके साथ ऑनलाइन ठगी की गई।
उक्त शिकायत में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक – 128/2024 अपराध धारा 318(4), 308(2), 316(5), 111(4), 3(5) BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमें अगली कड़ी के रूप में आरोपी (18).सौरभ सिंह( वापी, गुजरात) व (19).पतरस कुमार उर्फ केलिस (फिरोजपुर सिटी, पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से 40से 70 साल के लोगों को बनाते थे शिकार।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ने बताया आरोपी बेहद शातिर हैं यह लोग सोशल मीडिया एवं डेटिंग एप्स के माध्यम से प्रॉफाईल चैक कर 40 से 70 वर्ष के सिंगल महिलाओं एवं पुरुषों को करते थे टारगेट।इस तरह इन्होंने कई लोगों से ठगी की है।
350 फर्जी एड्रेस की सीम कार्ड
यह गैंग मोबाइल सीम कार्ड का नेटवर्क भी चला रही थी यह लोगों को आरोपीयों ने पूछताछ पर बताया की पहले नौकरी के नाम पर बुलवाते है बाद में लालच देकर इस तरह के सायबर अपराध करवाते है।*ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के नाम से सिमकार्ड प्राप्त कर आरोपियों के द्वारा 350 से अधिक सिमकार्ड कराई है ठग गैंग को उपलब्ध।
यह हैं आरोपियों के नाम :–
(1). प्रतीक जरीवाला (सुरत,गुजरात), (2) अभिषेक जरीवाला, (सुरत,गुजरात) (3). चंद्रभान बंसल(मेहर, म.प्र) (4). राकेश कुमार बंसल, (मेहर, म.प्र) (5).विवेक रंजन उर्फ पिंटू गिरी निवासी जिला खेड़ा (गुजरात), (6). अल्ताफ कुरैशी निवासी,( जिला आनंद गुजरात) (7). अभिषेक चक्रवर्ती (कूच बेहर ,पश्चिम बंगाल), (8) रोहन शाक्य (सीहोर म.प्र) (9) आयुष राठौर (सिहोर, म.प्र) (10) निलेश गोरेले (भोपाल, म.प्र)(11)अभिषेक त्रिपाठी (भोपाल म.प्र) (12).मनोज कुमार (श्रावस्ती उ.प्र.), (13).आगम साहनी (लखनऊ,उ.प्र.) (14).गौरव तिवारी (सिवनी, म.प्र) (15).योगेश पटले (सिवनी, म.प्र) (16).सुजल सुर्यवंशी(सिवनी, म.प्र) (17).स्वपन मोदक (नार्थ24परगना,पश्चिम बंगाल) (18). पतरस कुमार उर्फ केलिस (फिरोजपुर सिटी,पंजाब) (19).सौरभ सिंह (वापी, गुजरात)
