April 26, 2026
Screenshot

मुख्यमंत्री की नाराज़गी के बाद ताबड़तोड़ डीजीपी,चीफ सेक्रेटरी की बैठक एसपी को हटाया।

Xpose Today News
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी मांग को लेकर तीन दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रात सवा 8 बजे पीएचक्यू में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस , पुलिस कमिश्नर भोपाल समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली।बैठक के बाद तत्काल प्रभाव से रायसेन एसपी पंकज पांडे को हटा का पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

बच्ची से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने नाराज़गी जताई। चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी सीएम नाराज दिखे। एसपी पंकज पांडे को हटा दिया गया है भोपाल डीजीपी आईपीएस आशुतोष को रायसेन का नया एसपी बनाया गया है।”

6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी 4 दिन से फ़रार 30 हजार ईनाम 
“रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर लोग तीन दिन से गौहरगंज थाने के सामने धरना दे रहे हैं।”

“रात में कड़ाके की ठंड के बावजूद युवतियां और महिलाएं धरने से नहीं उठीं। आरोपी पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है। इससे पहले सोमवार को घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया था।”

20 टीम 3सौ पुलिसकर्मी लेकिन फिर भी आरोपी गिरफ्त में नहीं

“डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। करीब 300 पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं। लेकिन नतीजा अब तक सिफर ही है।

“दरअसल, 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया। यहां बच्ची से दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली थी।” बच्ची एम्स भोपाल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri