इंदौर। स्वच्छता सर्वे में लगातार तीन बार देश में पहले स्थान पर रहने वाला इंदौर शहर अब रहने योग्य शहरों में भी पहले स्थान पर पहुँच गया है। रहने योग्य शहरों के सर्वे में देश में इंदौर शहर को पहले नम्बर का दर्जा मिला है। वहीँ गुजरात का सूरत शहर इस सूचि में दूसरे स्थान पर है।
दरअसल मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने यह सर्वे करवाया था। शहरों में जीवन की सुगमता के आधार पर सर्वे किया गया था। इसमें इंदौर शहर पहले नंबर पर आ गया। वहीँ राजधानी भोपाल इस सूचि में 27वें नंबर पर रही।
