May 20, 2026

लॉकडाउन में फंसे दम्पति का सहारा बने जीतो जबलपुर चैप्टर के राजेश जैन

जबलपुर। लॉकडाउन के कारण जबलपुर में पिछले चार दिनों से फंसे दम्पति को जीतो जबलपुर चैप्टर के राजेश जैन पिंकी ने सहारा दिया। राजेश जैन पिंकी ने दम्पति को अपने होटल ‘अरिहंत पैलेस’ में रुकवाया और लॉकडाउन खत्म होने तक तक उन्हें रहने-खाने की व्यवस्था का भरोसा दिलाया है।

दरअसल अपनी रिटायर्ड पत्नी स्वदेश सचदेवा मीणा की पेंशन लेने आए दम्पति अचानक लॉकडाउन होने से जबलपुर में ही फंस गए थे। जबलपुर में कोई भी रिश्तेदार या परिचित ना होने से यह दंपत्ति पिछले 4 दिनों से इंदिरा मार्केट के पास बरामदे में रह रहे थे। इनके पास न खाने का इंतजाम था और ना ही रहने का। ऐसे में दम्पति इंदिरा मार्केट के पास बरामदे में चार दिनों से यातायात बहाल होने का इंतजार कर रहे थे।

इस बात की जानकारी जैसे ही जीतो जबलपुर चैप्टर के राजेश जैन पिंकी को लगी, उन्होंने समाजसेवी सौरव शर्मा और आरिफ बेग को उन्हें ढूंढने के लिए भेजा। उन्हें स्टेशन के पास यह दम्पति मिले। इसके बाद समाजसेवी दंपत्ति को होटल अरिहंत पैलेस लेकर आए और उन्हें एक कमरे में ठहराया। साथ ही उनके लॉकडाउन खत्म होने तक उनके निशुल्क भोजन की व्यवस्था की।

जीतो जबलपुर चैप्टर के अध्यक्ष चौधरी सुबोध जैन ने बताया कि प्रतिदिन 300 ज्यादा फूड पैकेट दोनों समय होटल अरिहंत एवं होटल ऑर्बिट तैयार कराकर उन लोगों को दिए जा रहे हैं, जो अपने शहरों में वापस नहीं जा पा रहे या जिनके पास खाने की कोई अन्य साधन नहीं है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri