भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर प्लाज्मा डोनेट करते हुए फोटो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘संक्रमण का सामना कर मैं और मेरे जैसे हजारों अन्य नागरिक जो स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें अपना प्लाज्मा डोनेट कर अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद करनी चाहिये। देशवासियों की जान की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।‘
गौरतलब है कि जून के पहले सप्ताह में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दोनों को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
