भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सीएए को लेकर संकल्प पारित किया गया है। संकल्प में सीएए को वापस लेने की मांग की गई है। जल्द ही यह संकल्प केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में मंत्रियों की स्वेच्छानुदान राशि 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार की गई। इंदिरा गांधी समाज सेवा पुरस्कार में संशोधन कर पुरस्कार की राशी 1 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर बेल 430 को दो करोड़ रुपए और विमान बी-200 को 9 करोड़ 30 लाख में बेचने का निर्णय लिया गया।
