भोपाल। कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद भी प्रदेश का सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर साफ़ कर दिया है कि कुछ महीनों बाद कमलनाथ एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘इस ट्वीट को सँभाल कर रखना- 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मप्र के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। ये बेहद अल्प विश्राम है।‘
दरअसल मध्यप्रदेश में जल्द ही 25 सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में शायद कांग्रेस का इशारा उपचुनाव जीतकर वापस से प्रदेश की सत्ता में काबिज होने का है।
इस बीच कमलनाथ शनिवार को दिल्ली जाकर कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीँ शनिवार को ही भोपाल में भाजपा विधायक दलों की बैठक हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में भी पार्टी के शीर्ष के बीच मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा चल रही। फ़िलहाल मुख्यमंत्री पद की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
