भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद उनकी सरकार में मंत्री में रहे प्रदीप जायसवाल ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में जो भी नई सरकार बनेगी, मैं उनको समर्थन दूंगा।
प्रदीप जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि मैं चार बार विधायक रह चूका हूँ। मेरा टिकट काटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा। कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे इसलिए कमलनाथ सरकार को समर्थन दिया। निर्दलीय विधायक होने के नाते जो सरकार बनेगी उसको समर्थन दूंगा। मेरी भाजपा नेताओं से बात हुई है। वहीँ अगली सरकार में मंत्री बनने को लेकर प्रदीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को समर्थन देते वक़्त भी मंत्री पद को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी। प्रदीप जायसवाल ने प्रदेश में कांग्रेस की इस स्तिथि के लिए केंद्रीय नेतृत्व को ज़िम्मेदार ठहराया है।
बता दे कि प्रदीप जायसवाल कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके है। साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर वह विधानसभा चुनाव हार गए थे, जिसके बाद साल 2018 में कांग्रेस पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। ऐसे में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की।
