रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार को एक तेंदुआ मां के सामने उसके डेढ़ साल के बच्चे को उठाकर ले गया। महिला ने कुछ दूर तक तेंदुए का पीछा भी किया, लेकिन तेंदुआ जंगल में भाग गया। बुधवार को घटनास्थल से दो किमी दूर बच्चे का सिर मात्र मिला।
जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के सिवनी गांव में रहने वाली सुम्मोबाई अपनी बेटे सोमेश के साथ खेत पर थी। महिला अपने खेत पर ही खाना बना रही थी और बच्चा पास में ही खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक तेंदुआ वहां आया और बच्चे को उठाकर जंगल में भाग गया। सुम्मोबाई ने कुछ दूर तक तेंदुए का पीछा किया और गांव के लोगों को एकत्रित किया। इसके बाद गांव के लोग और वन विभाग का अमला रातभर सर्चिंग करता रहा। अगले दिन घटनास्थल से दो किमी दूर बच्चे का सिर मात्र मिला।
