May 17, 2026

इंदौर में फ़िलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन, बढ़ेगी सख्ती

इंदौर। इंदौर में भले ही कोरोना के मामलों तेजी आ रही है लेकिन इसके बाद भी फ़िलहाल शहर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सोमवार को आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि मास्क न पहनने वालों और कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में डीआईजी, कलेक्टर, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सामूहिक रूप से फ़िलहाल शहर में लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि आने वाले समय में स्थितियां बिगड़ती हैं तो फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। बैठक के बाद इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आने वाले दिनों में सख्ती की जाएगी।

वहीं इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार से आगामी 5 दिनों तक चोइथराम मंडी, निरंजनपुर मंडी के अलावा सिंधी कॉलोनी और जेल रोड को बंद रखने का फैसला लिया है। साथ ही 56 दुकान पर भी सिर्फ होम डिलीवरी को ही परमिशन दी गई है। मार्केट में दुकानें भी एक-एक साइड की खुलेंगी। शहर में रात 8 बजे ही दुकाने बंद कराई जाएगी, वहीं पार्टी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में किल कोरोना अभियान सर्वे से 60-70 फीसद मरीज सामने आ रहे हैं। सब्जी मंडी में भीड़ बढ़ रही है, खाने-पीने की दुकानों पर लापरवाही बरती जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri