आगर-मालवा। राजस्थान से होते हुए टिड्डियों का दल मध्यप्रदेश में पहुँच गया है। आगर-मालवा जिले के सुसनेर में टिड्डियों के दल ने कोहराम मचा रखा है। लाखों की संख्या में टिड्डियों ने कई गाँवो को घेर लिया है। इससे लोगों में खोफ का माहौल है।
टिड्डियों का दल संतरा के बगीचों, खेतों और पेड़ों पर मंडरा रहे हैं और किसानों की मेहनत से उगाई फसलों को जमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीँ लॉकडाउन के कारण कीटनाशकों की उपलब्धता नहीं होने से किसानों की समस्या और बढ़ गई है।
कई जगह किसान खेतों में दौड़ लगाकर या थालियाँ बजाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे है। कहीं-कहीं किसान डीजे बजाकर भी इस प्रकोप से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
