May 17, 2026

अंतर्राज्यीय बस सेवा पर सरकार ने लगाई रोक, सभी जिलों में सामान्य होगा संचालन

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में अंतर्राज्यीय बस सेवा के संचालन पर रोक लगा दी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के अंदर सभी जिलों में बसों का संचालन सामान्य रहेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में मप्र सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अंतर्राज्यीय बस सेवा के संचालन पर आगामी आदेश तक के लिए रोक लगाने का निर्णय लिया है।

इस दौरान प्रदेश के अंदर सभी जिलों में बसों का संचालन सामान्य रहेगा। इसको लेकर गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को नर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने सभी कलेक्टरों को जिलों में यात्री बसों का संचालन सामान्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं दूसरी तरफ यात्री बसों के संचालकों ने सरकार के आदेशों को मानने से इंकार कर रहे हैं। संचालकों की मांग है कि सरकार अप्रैल से सितंबर तक का टैक्स माफ़ करें। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश की 35 हजार बसें नहीं चलेगी।

बता दे कि बीते दिनों गृह विभाग ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में 50 फीसदी क्षमता के साथ जबकि दूसरे सभी संभागों में सामान्य रूप से बसों का संचालन शुरू करने के लिए कहा था, लेकिन बस संचालकों ने इससे इंकार कर दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri