May 21, 2026

पेट में सोने से भरे कैप्सूल ला रहा शख्स पकड़ाया

इंदौर। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने एयरपोर्ट से एक यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री के पास से करीब आधा किलो सोना बरामद किया गया है। यात्री ने सोना पेस्ट के रूप में दो अंडाकार कैप्सूल में मलाशय में छिपा रखा था। सोने की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

दरअसल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस को यात्री के बारे में सूचना मिली थी कि वह लगातार दुबई से इंदौर के बीच यात्रा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट आने पर यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जाँच के दौरान यात्री के पास से दो कैप्सूल मिले। कैप्सूल में सोने का पेस्ट बनाकर भरा गया था ताकि वह मैटल डिटेक्टर की पकड़ में नहीं आए।

यात्री सोने को दुबई से इंदौर लाने के बाद यहाँ से मुंबई ले जाने की तैयारी में था। फ़िलहाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने इस मामले को इंदौर कस्टम विभाग को सौंप दिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri