भोपाल। सावन के महीने में प्रदेश में बारिश की झड़ी लगने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश होने वाली है। इस बीच सोमवार को मौसम विभाग ने इंदौर संभाग सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
इसके अलावा रीवा, सागर संभागो सहित डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, बैतलू, अलीराजपुर, धार, रतलाम, देवास, शिवपुरी, दतिया, भिंड में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा है। प्रदेश के रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर भोपाल, होशंगाबाद संभागों में अनेक स्थानों पर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई है।
