इंदौर। इंदौर को 1 अप्रैल तक पूरी तरह बंद करने के अपने आदेश में इंदौर कलेक्टर ने अब दूध के लिए थोड़ी ढील दी हैं। कलेक्टर के नए आदेशनुसार सोमवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक दूध बांट सकते हैं। वहीँ मंगलवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक दूध बांट सकते हैं। फेरी वाले घर पहुँच सेवा देंगे। इसके अलावा दुकान वाले अपनी दुकानो के दरवाज़े बंद रखेंगे और दूध की टंकी बाहर रखकर सोशल दूरी मेंटेंट करेंगे। भीड़ ना लगवाये एवं मुँह पर मास्क लगाना अनिवार्य है।
गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ही इंदौर में 27 और उज्जैन में 5 कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए इंदौर कलेक्टर ने शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का आदेश दिया था। आदेश में एक अप्रैल तक किराना, सब्जी, दूध डेयरी व अन्य किसी भी सामान की बिक्री और घर पहुंच सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया था।
