May 17, 2026

प्रदेश में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना, भोपाल-इंदौर में सामने आए 100 से ज्यादा मामले

भोपाल। राजधानी भोपाल में लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को राजधानी भोपाल में 159 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी में अब तक संक्रमण के 7227 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4119 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर में मंगलवार को कोरोना के 122 नए मामले सामने आए हैं। इससे इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 7857 हो गई है। वहीं 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 322 ओ गया है।

मंगलवार को उज्जैन में कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं, इससे यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1238 हो गई है। उज्जैन में अब तक 74 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा रतलाम में 9 और देवास में 3 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मंगलवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 57 मामले ग्वालियर में सामने आए हैं जबकि 8 मामले शिवपुरी, 7 मामले मुरैना, 3 मामले भिंड, 2-2 मामले श्योपुर और दतिया से सामने आए हैं।

मंगलवार को महाकोशल-विंध्य में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 52 मामले जबलपुर, 25 मामले सिंगरौली, 12 मामले नरसिंहपुर, 8 मामले रीवा, 5 मामले बालाघाट, 3-3 मामले अनुपपुर, डिंडौरी, मंडला और दो मामले सिवनी से सामने आए हैं। जबलपुर में अब तक कोरोना के 1547 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1086 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri